मणिपुर से शर्मसार करने वाला वीडियो आया सामने, 2 महिलाओं को कैमरे के सामने घुमाया ।

मणिपुर: करीब 80 दिनों से हिंसा में झुलस रहे मणिपुर से सिहरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जो कुछ नजर आ रहा है वह न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार करता है, बल्कि पूरी मानवता के लिए कलंक है। वीडियो में एक भीड़ जिसमें सारे पुरुष ही नजर आ रहे हैं, दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रहे हैं। इस दौरान वे न सिर्फ महिलाओं के अंगों से छेड़छाड़ कर रहे हैं ।बल्कि उनके चेहरों पर एक दुस्साहसी भाव भी है। कथित तौर पर दोनों महिलाएं कुकी समुदाय की हैं, और दावा किया जा रहा है कि भीड़ में शामिल लोग मैतेई समुदाय से हैं।

महिला ने बताया है कि यह घटना 4 मई 2023 को कांगपोकपी जिले के उसके गांव बी फैनोम की है। यानी जिस दिन 3 मई को मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच संघर्ष शुरु हुआ उसके अगले दिन की घटना है। महिला ने  संघर्ष शुरु होने के बाद जब पता चला कि मैतेई समुदाय के लोग उसके गांव के आसपास के इलाकों में घरों में आग लगा रहे हैं तो उसका परिवार एक कीचड़ भरे रास्ते जान बचाने के लिए भागा। उसने बताया कि इसी बीच भीड़ ने उन्हें देख लिया और पकड़कर महिलाओं की पिटाई शुरु की और उनके कपड़े उतरवाए।

महिला के मुताबिक इस बीच उसके पड़ोसी और उनके दो बेटों को कुछ दूर ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई। महिला ने बताया कि निर्वस्त्र होने से इनकार करने पर उन्हें धमकी दी गई थी कि अगर कपड़ने नहीं उतारे तो हत्या कर दी जाएगी। करीब 40 वर्षीय इस महिला ने बताया कि जान बचाने के लिए उन्होंने कपड़े उतारे। इस दौरान भीड़ में शामिल पुरुष उन्हें लगातार लात-घूंसो से मारते रहे और धक्के देते रहे।

इस महिला ने बताया कि उनके साथ ही पड़ोस की एक 21 साल की युवती भी थी, उसके साथ क्या हो रहा था उसे नहीं मालूम क्योंकि वह वहां से कुछ दूर थी। महिला ने बताया कि निर्वस्त्र कर उसे नजदीक के धान के खेत में ले जाया गया, लेकिन उसका बलात्कार नहीं किया गया, हालांकि कुछ लोगों ने ऐसा करने की बात कही थी।

Related Articles

Back to top button