Delhi Traffic Alert: किसान आंदोलन के चलते आज भी बंद हैं दिल्ली की ये सड़कें

दिल्ली की सीमाओं (Delhi Borders) पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) लगाता जारी है। वहीं दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भी सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की है। साथ ही जो सड़कें आज यानी गुरुवार को बंद हैं, उनके विषय में लोगों को जानकारी दी है। अतिरिक्त सीपी ट्रैफ़िक, आउटर रेंज, दिल्ली ने जानकारी दी है कि  सिंघू, पियाउ मनियारी, सबोली, औचंदी सीमाएं बंद हैं। लामपुर, सफियाबाद, सिंघू स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं खुली हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो एक वैकल्पिक मार्ग का पालन करें। NH-44 पर भारी ट्रैफिक के चलते रूट डायवर्ट है। कृपया आउटर रिंग रोड, GTK रोड और NH 44 से बचें।

ये सीमाएं भी बंद
इसके अलावा हरेवली बॉर्डर, मंगेश पुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, झारोदा बॉर्डर और धांसा बॉर्डर भी ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद किए गए हैं। रायसीना रोड (दोनों कैरिजवे) पर यातायात की आवाजाही बंद है। पुलिस ने जानकारी दी है कि किसान विरोध के कारण गाजीपुर सीमा यातायात के लिए बंद है। कृपया महाराजपुर, चिल्ला, डीएनडी, अप्सरा, भोपरा और लोनी सीमाओं के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग का पालन करें।

वहीं पुलिस ने जानकारी दी है कि एनएच -24, एनएच -9 पर नोएडा लिंक रोड से ट्रेक को डायवर्ट किया गया है। दुर्गा मंडी और गाजीपुर आर / ए, रोड नं 56, विकास मार्ग, IP Eextention, NH-24 पर भारी ट्रैफिक है। कृपया अन्य सीमाओं से आवागमन करें।

 

 

Related Articles

Back to top button