दिल्ली के गार्डनों में डाला जा रहा है नालो का पानी,जाने वज़ह

एन डी एम सी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय सोमवार को दिल्ली में डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म न्यूज़ नशा के पर्यावरण पर आयोजित कॉन्क्लेव सांस चलती रहे जिंदगी में शामिल हुए।

एन डी एम सी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने प्रदूषण से लड़ने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के विभिन्न उपक्रमणों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया की एन डी एम सी को वाटर प्लस सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। यह सर्टिफिकेट उन्हे नाले के पानी को शुद्ध कर फिर से उपयोग में ला कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के कार्य के लिए मिला है।

दिल्ली को स्वच्छ बनाने की दिशा में कई काम हो रहे है। शहर के करीब 50 प्रतिशत तक उद्यानों में नाले के साफ पानी का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने यमुना नदी के लिए पीड़ा व्यक्त कर कहा कि आज की दिल्ली सरकार यमुना के लिए दुर्भाग्य साबित हुई है।

Related Articles

Back to top button