सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

News Nasha

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां एक ओर अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर हैं, तो वहीं दूसरी ओर रविवार के दिन एक निजी होटल सभागार में दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सीएम के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

संस्था अभियान के सूक्ष्म कार्यक्रम में सीएम के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष खटीमा के पूर्व व्यापार मंडल महामंत्री वो कांग्रेसी नेता तरुण ठाकुर, कांग्रेस शान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, पूर्व दर्जा मंत्री कांग्रेस सरकार संतोष गौरव, गुरनाम राणा सहित दर्जनों कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री ने भाजपा परिवार में आने पर सभी कांग्रेसी नेताओं का अभिनंदन किया, साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आस्था व्यक्त करने वाले सभी लोगों का भाजपा परिवार में वह स्वागत अभिनंदन करते हैं, साथ ही यह भी विश्वास जताते हैं कि वह भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button