राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के कार्यक्रम की डीएम-एसपी नें परखी व्यवस्था

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें राज्यपाल के सम्भावित कार्यक्रम चलते सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही हेलीपैड की व्यवस्था को परखा| इसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये| दरअसल सितंबर की 3 व 4 तारीख को सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का दौरा जिले में हो सकता है|

लिहाजा उनके सम्भावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन भी तैयारी पूरी करनें में जुट गया है| डीएम-एसपी नें मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में पंहुचकर राज्यपाल के हैलीपैड की व्यवस्था के साथ ही पांचाल घाट पर भी जाकर व्यवस्था का जायजा लिया| कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व सुरक्षा व्यवस्था मे लगे सभी अअधिकारी व कर्मचारियों को भी ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये|

पढ़े सम्भावित कार्यक्रम
मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल बढ़पुर व्लाक के ग्राम बलीपुर या याकूतगंज में से किसी के का दौरा कर सकतीं है|

इसके साथ ही वह बेबर रोड़ स्थित पवन कोल्ड में संचालित स्थानीय गौरव सफ्फड के लाटेरा होम में जायेगी| जहाँ महिलाओं से सम्बन्धित कारीगरी को देखेंगी| इसके बाद वह पांचाल घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेंगी.

Related Articles

Back to top button