Khatron Ke Khiladi 11: पहले दिन छाईं दिव्यांका त्रिपाठी, स्टंट देख रोहित शेट्टी ने बताया फाइनलिस्ट

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का प्रीमियर शनिवार की रात को हुआ। शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। पहले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट से इंट्रोड्यूस कराया गया। शो में इस बार श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह, निक्की तंबोली, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबूल, वरुण सूद और आस्था गिल हिस्सा ले रहे हैं।

छाईं दिव्यांका

शो का पहला टास्क अर्जुन बिजलानी जीतने में कामयाब रहे। जबकि राहुल वैद्य और निक्की तंबोली अपना टास्क नहीं कर पाए। इन सबके बीच जिसने पूरे शो की लाइमलाइट चुरा ली वह हैं दिव्यांका त्रिपाठी।

जबरदस्त तरीके से किया टास्क

रोहित शेट्टी भी दिव्यांका का स्टंट देख काफी प्रभावित हुए। एक्ट्रेस ने मगरमच्छ को अपने हाथों से उठाकर एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स तक रखा। वह इस टास्क की विजेता थीं। रोहित शेट्टी बताते हैं कि वह दिव्यांका को फाइनलिस्ट के रूप में देखते हैं।

फैंस ने किया ट्रेंड

दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगीं। उनके स्टंट से फैंस काफी खुश हुए। एक यूजर ने लिखा- ‘दिव्यांका त्रिपाठी आज के एपिसोड में छाई रहीं।‘ एक अन्य ने उन्हें धाकड़ गर्ल बताया।

Related Articles

Back to top button