आज़ादी के अमृत महोत्सव, जानिए क्यों हुई राज्यपाल से मुलाकात ?

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भाजपा नेत्रियों की शिष्टाचार मुलाकात

जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने दिनांक 15 अगस्त को 75 वें स्वतंत्रता दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव” के शुभावसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन की आहुति देने वाली देशभर के 75 वीरांगनाओं की याद में देश के विभिन्न भागों में सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इस कड़ी में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवियत्री स्व0 श्रीमती सावित्रीबाई ज्योतिराव फुलेजी की जन्मस्थली नायगाँव जिला सतारा, पुणे के कार्यक्रम में दीप्ती रावत भारद्वाज, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा उपस्थित रही। उन्होंने श्रद्धेय स्व0 सावित्रीबाई ज्योतिराव फुलेजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा जगत में उनके योगदान को याद किया और कहा कि आधुनिक भारत में भी प्रत्येक महिला के लिए श्रद्धेय सावित्रीबाई ज्योतिराव फुलेजी एक प्रेरणापुंज स्वरूप हैं।

कार्यक्रम से पूर्व दीप्ती रावत भारद्वाज राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा ने महाराष्ट्र राजभवन पहुंच कर महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी से शिष्टाचार भेंट की।

Related Articles

Back to top button