दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, कहा- गोरे चले गए, चेले छोड़ गए

 

गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर दिल्ली (Delhi) में किसान परेड के दौरान हुई हिंसा और लाल किले पर धार्मिक झंडा फहरा कर उपद्रव मचाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यूपी पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

गोरे चले गए चेले छोड़ गए- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘भाजपा वही कर रही है जो ब्रिटिश हुकूमत ने आजादी की लड़ाई में भारत की आजादी के लिए लड़ रहे सेनानियों के विरुद्ध किया था। देशद्रोह का केस लगाया था।’ उन्होंने आगे कहा कि गोरे चले गए चेले छोड़ गए।’

Digvijaya Singh

किसानों के पक्ष में सड़कों पर उतरे विपक्ष
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘जिन 16 राजनीतिक दलों ने किसान विरोधी कानून के कारण राष्ट्रपति अभिभाषण का बहिष्कार किया है उन्हें किसानों के पक्ष में ट्विटर से आगे चल कर, सड़कों पर उतरना चाहिए। राजनाथ जी, आपने टिकैत जी के पक्ष में कंधे से कंधा मिला कर किसानों के लिए संघर्ष करने का वादा किया था अब कब करेंगे?’

 

Related Articles

Back to top button