Farmers tractor March : Diesel देने से किया इंकार, अन्नदाताओ ने लंगर में बाटा डीजल

गणतंत्र दिवस पर समानांतर परेड निकालने के लिए दिल्ली आ रहे किसानों को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कुछ जगहों पर पंप मालिकों ने उन्हें डीजल देने से मना किया तो अन्नदाताओं ने डीजल का ही लंगर लगा दिया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, ये लोग उस कौम से हैं, जिन्होंने इंग्लैंड जाकर बदला लिया था। ये तो फिर भी दिल्ली है। एक अन्य ने लिखा, श्रीमान जी ये किसान हैं। ये वही हैं जो नदी की धारा को मोड़ सकते हैं। इन्हें किसी भी तरीके से रोकना संभव नहीं है। एक व्यक्ति ने दो कदम आगे बढ़ते हुए लिखा, तू डाल डाल तो हम पात-पात। इन पंप मालिकों को भी याद रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button