क्या सगाई करने गए रणबीर और आलिया ? परिवार संग प्राइवेट जेट से पहुंचे जयपुर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (ranbir kapoor) और आलिया भट्ट (alia bhatt) अपने पूरे परिवार के साथ कलीना एयरपोर्ट पर नजर आए। आपको बता दे की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ प्राइवेट जेट से पिंक सिटी जयपुर रवाना हुए है। इस तरह दोनों परिवार एक साथ जाने पर यह कयास लगाया जा रहा है की आलिया और रणबीर वहा सगाई करने गए हैं।

आलिया और रणबीर के फैंस भी इन वीडियोज को देखकर अनुमान लगा रहे हैं कि दोनो वहा सगाई करने गए है। यही नहीं इसके तुरंत बाद, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी पिंक सिटी के लिए रवाना होते देखा गया। वहीं कुछ देर बाद ब्रह्मास्त्र के निदेशक अयान मुखर्जी को भी वहां देखा गया।

रणबीर और आलिया के अलावा नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति और बेटी भी साथ में नजर आए। आलिया रणबीर के परिवार की तरह ही रहती हैं और कपूर परिवार के हर इवेंट में शरीक होती हैं।

Related Articles

Back to top button