धौलपुर : प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों पर जताया आक्रोश

धौलपुर। राजस्थान में बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में सोमवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। भाजपाईयों ने शहर की गंगा बाई की बगीची से मातमी धुन के साथ गहलोत सरकार की सांकेतिक शव यात्रा निकाली। जो धौलपुर शहर के मुख्य बाजार से होती हुई हनुमान तिराहा पंहुची,जहां भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि राजस्थान प्रदेश अपराध एवं महिला उत्पीडन में भारत में पहले स्थान पर आ चुका है। जो राजस्थान की गहलोत सरकार की विफलता को दर्शाता है। वर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। नैतिकता के आधार पर गहलोत सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। जिला महामंत्री सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि प्रदेश में दिसंबर 2018 से अगस्त 2020 तक राजस्थान में विभिन्न अपराध 4 लाख 35 हजार के लगभग राजस्थान के विभिन्न पुलिस थानों में विभिन्न धाराओं में दर्ज हो चुके हैं। जो चिंता का विषय है। जबकि गहलोत सरकार अपने विधायकों और मंत्रियों को खुश करने में लगी है। पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कहा कि गहलोत सरकार आज तक राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष आज तक नियुक्त नहीं कर पाई है। यह गहलोत सरकार की महिलाओं व दलित महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है। धौलपुर जिले में भी बसेड़ी थाने के गांव बोरेली में पीडि़ता के साथ घटना व कौलारी थाने के गांव बदरिका से नरेश कोली की नावालिग लड़की का मामला जो 16 सितंबर 2020 को अपहरण हुआ जिसकी रिपोर्ट 20 सितंबर को पुलिस थाना कौलारी में दर्ज होने के बाबजूद आज तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं होना व रंजीतपुरा के दो वर्षीय बालक की नृसंश हत्या सरकार की विफलता व संवेदनहीनता को प्रर्दशित करता है। विरोध प्रदर्शन में विशंभर दयाल शर्मा, मुकेश सक्सेना,मुस्ताक कुरेशी,नागवेन्द सिंह, मधुसूदन शर्मा,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रजत जनसंघी एवं नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button