धार : सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी व बच्चा गंभीर घायल

धार। जिले के साथ कुक्षी थाना अंतर्गत बीती रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, वही उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार कुक्षी बाग रोड ग्राम कवडीयाखेड़ा के पास शुक्रवार देर रात पिकअप क्रमांक एमपी-11, जी-3385 के चालक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक सुरेश (36) पुत्र ढोकल सिंह सोलंकी निवासी होलीपुरा कुक्षी की मौत हो गई। उसकी सुरेश की पत्नी सुनीता व बच्चे अजय को भी सिर मे चोट आने से उन्हें कुक्षी चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। कुक्षी थाना सहायक उप निरीक्षक उदयसिंह भिण्डे ने बताया कि मामले मे धारा 279, 337 व 304ए भादवि मे प्रकरण दर्ज जांच में लिया है। आरोपित चालक फरार है।

Related Articles

Back to top button