Dhanteras 2020 : जाने धनतेरस के दिन किन चीजों को घर पर लाना होता है शुभ

Dhanteras 2020 : इस वर्ष धनतेरस का पर्व 13 नवंबर दिन शुक्रवार को है। इस दिन धन और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। वहीं धनतेरस के दिन कुछ खास सामान को खरीदने का भी काफी महत्व माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ खास चीजों को खरीदना काफी शुभ रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी वस्तुएं आपके लिए शुभ और अशुभ होती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए और किन वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए।

धनतेरस पर क्या खरीदें ?

1. लक्ष्मी माता तथा गणेश जी की मूर्ति

धनतेरस के दिन आपको दिवाली के दिन होनी वाली लक्ष्मी पूजा के लिए माता लक्ष्मी तथा गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए।

2. पीतल

समुद्र मंथन के समय जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे तब उनके हाथों में पीतल के कलश में अमृत था। ऐसी मान्यता है कि धन्वंतरि को पीतल बहुत ​​प्रिय है, इसलिए धनतेरस के दिन पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ होता है

3. सोना-चांदी

धनतेरस के दिन धातु की खरीद को काफी अहम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन धातु को खरीदने से भाग्य अच्छा बनता है। परंपरा है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी जरूर खरीदना चाहिए। इस दिन बजट के मुताबिक सोना, चांदी के सिक्के, गहने, मूर्ति जैसी चीजों की खरीद की जा सकती है।

4. कुबेर यंत्र

धनतेरस पर कुबेर यंत्र खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। इसे अपने घर, दुकान के गल्ले या तिजोरी में स्थापित करना चाहिए। इसके बाद 108 बार ‘ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा’ मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र से धन की कमी का संकट दूर होता है।

5. तांबा

धनतेरस के दिन तांबे की वस्तुएं या बर्तन लाने का काफी महत्व रहता है। यह सेहत के लिए भी शुभ माना जाता है। साथ ही कांसा से बनी सजावटी वस्तुएं या बर्तन भी घर लेकर आ सकते हैं।

6. झाडू

धनतेरस के दिन झाडू भी खरीदा जाता है। मान्यता है कि इस दिन झाडू खरीदने से गरीबी दूर होती है। साथ ही नई झाडू से नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

 

Related Articles

Back to top button