दिल्ली : रास्ता न देने पर डिलेवरी बॉय की पीट पीट कर हत्या

घटनाओं का केंद्र बन चुकी राजधानी फिर से एक नई घटना को अंजाम दे चुकी है। दिल्ली में शनिवार रात रोड रेज के ताजा मामले में 39 वर्षीय एक डिलीवरी कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिल्ली के रंजीत नगर में एक कार के लिए रास्ता नहीं साफ करने को लेकर हुए विवाद के दौरान पंकज ठाकुर को पीटने के आरोप में मनीष कुमार (19) और लालचंद (20) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात ठाकुर रंजीत नगर मुख्य बाजार के पास एक गली में बेहोशी की हालत में मिला था। बगल में उसकी स्कूटी थी। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठाकुर के शरीर पर चोट के कई निशान थे।

पुलिस ने उसके पास मौजूद दस्तावेजों से उसकी पहचान की। उन्होंने पाया कि वह एक दुकान में सहायक के रूप में काम करता था और किराने का सामान पहुंचाता था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उन्होंने दो आदमियों को एक कैब से बाहर निकलते हुए देखा, ठाकुर के साथ बहस करते उन लोगों को पाया गया, बहस कब मार पीट में बदल गई पता ही चला। मार पीट इतनी ज्यादा बढ़ गई की पीड़ित बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस ने कैब के नंबर का इस्तेमाल करते हुए उसे ट्रैक किया और आरोपियों की पहचान मनीष और लालचंद के रूप में की। घर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि दोनों भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की और दोनों को कल दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें बताया था कि वे शनिवार की रात गली से गाड़ी चला रहे थे, जब उन्होंने ठाकुर को अपने स्कूटर के साथ रास्ते में खड़ा देखा। उन्होंने उसे रास्ता देने के लिए कहा और इस पर बहस शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही विवाद बढ़ा, दोनों कार से उतर गए और ठाकुर के स्कूटर को धक्का दे दिया। इससे मारपीट हुई, जिसमें ठाकुर गिर पड़े। इसके बाद मनीष और लालचंद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button