Delhi Weather : दिल्ली में आज भी बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली : पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दिल्ली एनसीआर में रविवार से ही मानसून जैसी बारिश हो रही है। आज यानी मंगलवार को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 के दौरान दिल्ली, रेवाड़ी, कोसली, भिवारी महेंद्रगढ़, चरखीदादरी, मट्टनहाई, फरूखनगर, झज्जर, रोहतक, मेहम, गोहाना, जींद, सोनीपत, खरखौदा, पानीपत के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि ठंड से गंभीर ठंड की स्थिति स्वास्थ्य पर कई गंभीर प्रभाव डाल सकती है जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। फ्लू, भरी हुई नाक या नकसीर और कंपकंपी जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है, जो शरीर की गर्मी खोने का पहला संकेत है।

 

Related Articles

Back to top button