दिल्‍ली-एनसीआर में घने कोहरे से छाया अंधेरा, शीतलहर का फिर बढ़ा प्रकोप

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली-एनसीआर वालों को आज-कल मौसम बड़ा सता रहा है। शनिवार सुबह इतना घना कोहरा छाया है शनिवार से दिल्‍ली में शीतलहर का प्रकोप फिर बढ़ गाया। मौसम विभाग ‘बहुत घना कोहरा’ तब मानता है जब विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर के बीच होती है। दिल्‍ली-एनसीआर में आज ऐसे ही हालात हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली के मौसम में अगले एक हफ्ते तक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, सफदरजंग स्‍टेशन पर 16 जनवरी को न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 17 और 18 जनवरी को घना कोहरा होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान पारा 4 डिग्री तक गिर जाएगा। एक जनवरी को, शहर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 15 वर्षों में इस महीने के लिए सबसे कम था।

 यह भी पढ़ें- कोरोना काल में अपराध में वृद्धि, वाहन चोरी के 16 से अधिक मामले दर्ज

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के पालम में आज सुबह 5.30 बजे तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जिसके अगले 24 घंटे में 0.2 डिग्री और गिरने का अनुमान है। वहीं, सफजरजंग में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जिसके अगले 24 घंटे में 1.2 डिग्री बढ़ने के अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार यानी 18 जनवरी की सुबह उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button