तमिलनाडु से टकरा निकला Cyclone Nivar, लेकिन खतरा अभी टला नहीं

Cyclone Nivar : चक्रवाती तूफान निवार बुधवार आधी रात के बाद तमिलनाडु और पुडुचेरी के समुद्री तट से टकरा चुका है। इस दौरान दोनों जगहों पर भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय इलाकों से 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से टकराने के बाद चक्रवात की रफ्तार अब कम हो गई है और पुडुचेरी को पार करने बाद इसकी गति 65-75 किमी प्रतिघंटा चल रही है। बताया गया है कि तूफान का स्तर ‘बहुत भीषण चक्रवाती तूफान’ से ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ में बदल गया था। बारिश की तीव्रता में भी धीरे-धीरे कमी आएगी। हालांकि, यह कुछ देर जारी रहेगी।

निवार चक्रवात से हुई तबाही पर पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने भी नजर बनाए रखी। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “अभी रात के तीन बज रहे हैं और हालात नियंत्रण में हैं।” बताया गया है कि तूफान ने तमिलनाडु और पुदुचेरी में काफी नुकसान पहुंचाया है। बारिश और तूफान की वजह से जनजीवन ठप हो चुका है।

तूफान कमजोर, लेकिन खतरा अभी टला नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पूर्व सेक्टर में तेज हवाएं चल रही हैं। पुदुचेरी के उत्तर पूर्व में हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा है। अगले तीन घंटे में इसकी गति घटकर 65-75 किमी प्रति घंटा रह जाएगी। हालांकि खतरा अभी टला नहीं है क्योंकि ये उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ पढ़ा जाएगा और कमजोर पड़कर सामान्य तूफान में बदल जाएगा।

Related Articles

Back to top button