Covid-19: केरल और बिहार में कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले, मौत के आंकड़े जान होंगे हैरान

Covid-19: नयी दिल्ली  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल और बिहार सहित आठ राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले बढ़े है।

केरल में सबसे अधिक 1212 मामले, उसके बाद बिहार में 180, ओडिशा में 42, चंड़ीगढ़ में 11, मणिपुर में चार, असम में दो, मेघालय और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक-एक सक्रिय मामला बढ़ा है।

Covid-19 बुधवार को आंकड़े जारी

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,968 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ चार लाख 95 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 17,817 मरीज स्वस्थ हुए जिससे कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 29 हजार 111 हो गयी। सक्रिय मामले 2051 घटकर 2.14 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 202 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,51,529 हो गया है । देश में रिकवरी दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 2.04 फीसदी रह गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.44 प्रतिशत है।

Covid-19 ये भी हद्दे-NewDelhi: नड्डा ने देशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं, ट्वीट कर कही ये बात

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत

अंडमान निकोबार ….18………4886…….62

आंध्र प्रदेश ………2411……..875690…7133

अरुणाचल प्रदेश …..61……..16665……56

असम ……………..2994……212632…1064

बिहार …………….4234…….250632…1443

चंडीगढ़ ………….270………..19780…..328

छत्तीसगढ़ ……….8560…….279236…3517

दादरा और नगर हवेली

और दमन और दीव..4………..3376……….2

दिल्ली …………..3179…….617006….10707

गोवा …………….797………50437……..749

गुजरात …………7439……..241372…..4350

हरियाणा………..2441……..259986…..2964

हिमाचल प्रदेश …810……….54825…….961

जम्मू कश्मीर …..1682……..119170……1912

झारखंड ………..1356……..114684……1048

कर्नाटक ……….8928……..907729…..12149

केरल ………….64759…….751659….3347

लद्दाख ………….180………..9326………128

मध्य प्रदेश ……7499……….238328….3726

महाराष्ट्र ……..53067…….1871270… 50151

मणिपुर ………481…………27879……..365

मेघालय ……..152………….13356…….143

मिजोरम………94……………4200………..9

नागालैंड …….106………….11807………84

ओडिशा …….1985………..328452…..1894

पुड्डुचेरी ……..293………..37563……….639

पंजाब ……..2788……….161235…….5456

राजस्थान ….6200………304779…….2739

सिक्किम ……313………..5554………..129

तमिलनाडु ….6807……..808571…..12236

तेलंगाना ……4458……..284611……1571

त्रिपुरा ……….46………… 32880…….389

उत्तराखंड ….2643………89729……..1589

उत्तर प्रदेश …10560……575101……8514

पं बंगाल ……7372…….544705…….9975

कुल ………214507….10129111…151529

Related Articles

Back to top button