कब्रिस्तानों को सैनेटाइज करते पीपीई किट से लैस निगम के कर्मचारी

सहारनपुर। मेयर संजीव वालिया के निर्देश पर निगम ने शहर में सैनेटाइजेशन अभियान और तेज कर दिया है। शमशानों को सैनेटाइज करने की श्रंखला में नगर निगम द्वारा शहर के कब्रिस्तानों को सैनेटाइज करने का अभियान चलाया गया। सुबह के समय मंडी समिति व शहर के सभी प्रमुख बाजारों को सैनेटाइज करने के अलावा रोस्टर के अनुसार शहर के 14 वार्डो और सभी कंटेनमेंट जोन व सरकारी कार्यालयों को भी सैनेटाइज किया गया। इसके अतिरिक्त महानगर के विभिन्न वार्डो में फाॅगिंग अभियान भी चलाया गया।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर बुधवार को निगम कर्मचारियों द्वारा महानगर के सभी वार्डो में विशेष सफाई के बाद कूड़ा उठान करने के अलावा चूना व मेलाथियान का छिड़काव भी किया। निगम द्वारा शमशानों को सैनेटाइज करने की श्रंखला में शहर के कब्रिस्तानों को सैनेटाइज करने का अभियान चलाया गया। पीपीई किट से लैस निगम के कर्मचारियों ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल नेगी की देखेरेख में बुधवार को गोटेशाह, कुतुबशेर, डपनीवाला व वार्ड चार के कब्रिस्तान सहित अन्य कब्रिस्तानों को भी सैनेटाइज किया। इस दौरान सफाई निरीक्षक सुधाकर, प्रकाश चंद, प्रवर्तन दल के कैप्टन नरेश, पवन, संदीप, नरेश, सूर्यकांत आदि भी सहयोगी रहे।

मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि गत दिवस मेयर संजीव वालिया ने शहर में सैनेटाइजेशन अभियान और तेज करने के निर्देश दिए थे। उन्हीं के अनुपालन में बुधवार को सफाई, चूना व मेलाथियान छिड़काव को भी और तेज किया है तथा सैनेटाइजेशन में भी तेजी लायी गयी है। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तानों के अलावा रोस्टर के अनुसार महानगर के वार्ड 9 ग्वालिरा, वार्ड 16 नवीन नगर, वार्ड 01 मौज्जमपुरा, वार्ड 5 सड़क दूधली, वार्ड 51 रानी बाजार, वार्ड 58 दीनानाथ बाजार, वार्ड 19 गोपालनगर, वार्ड 21 हिम्मतनगर, वार्ड 26 मानकमऊ, वार्ड 31 मानकमऊ दक्षिण, वार्ड 41 शारदानगर दक्षिण, वार्ड 42 नुमाईश कैंप, वार्ड 32 खानआलमपुरा, वार्ड 45 छिपियान के अलावा मंडी समिति व शहर के प्रमुख बाजारों को भी सैनेटाइज किया गया। जबकि वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 51 रानी बाजार, वार्ड 52 किला नवाबगंज, वार्ड 53 प्रताप नगर जैन बाग, वार्ड 54 नूर बस्ती, वार्ड 55 चंद्र नगर, वार्ड 56 खत्ताखेड़ी हयात काॅलोनी, वार्ड 57 सराय मरदान अली व वार्ड 58 दीनानाथ में फाॅगिंग अभियान चलाया गया है।

Related Articles

Back to top button