मोरक्को में लगभग साढ़े सात लाख लोगाें का हुआ कोरोना टीकाकरण

रबात,  मोरक्काे में लगभग साढ़े सात लाख लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें-जानिए क्यों अमेरिका ने म्यांमार के सैन्य नेताओं पर लगाये प्रतिबंध

मंत्रालय ने अपनी दैनिक सांख्यिकीय समीक्षा में कहा, “टीकाकरण करवा चुके लोगों की कुल संख्या 7,46,116 है।” मंत्रालय ने हालांकि स्पष्ट नहीं किया है कि क्या यह संख्या उन लोगों की है जिन्हें वैक्सीन की दोनों खुराकें मिल गयी हैं या जिन्हें अब तक एक खुराक मिली है।

Related Articles

Back to top button