झारखंड में कोरोना नियंत्रण में, 70 लोग हुए स्वस्थ, सिर्फ 40 नए मरीज

रांची, राज्य में कोरोना काबू में हो रहा है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। बुधवार को बताया गया कि कोरोना के 70 मरीज स्वस्थ होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके विपरीत बुधवार सुबह तक कोरोना के सिर्फ 40 नए मरीज मिले हैं। इस बीच राज्य में कोरोना से बोकारो जिले में एक मरीज की मौत हो गयी।

राज्य स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची और बोकारो से प्रत्येक में सात नए मरीजों की पहचान हुई है। धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ), गुमला और पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) में से प्रत्येक में चार-चार नए मरीजों की शिनाख्त हुई, जबकि पलामू और रामगढ़ से तीन-तीन, साहेबगंज से दो मरीज मिले। हजारीबाग और कोडरमा से एक-एक नए मरीजों की शिनाख्त हुई है।

राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या अब तीन लाख, 46 हजार, 411 है। तीन लाख, 40 हजार, 944 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 347 सक्रिय मरीज हैं। पांच हजार, 120 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक एक करोड़, 06 लाख, 35 हजार, 714 सैंपल की जांच की गई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट98.42 प्रतिशत है।

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सात नए केस मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 50 है। कुल 10 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार, 255 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83 हजार, 617 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button