दिल्‍ली में कोरोना का कहर, जानिए पिछले 24 घंटे का पूरा अपडेट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5023 नए मामले सामने आए हैं जबकि 71 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7060 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 443552 हो गई है।
दिल्ली सरकार की सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 443552 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 5023 नए मामले भी शामिल हैं। प्रदेश में 71 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7060 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7014 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। अब तक कुल 396697 मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं।
दिल्ली में 39795 अभी एक्टिव केस हैं। अब तक 5138889 लोगों की कोरोना जांच हुई है। वहीं पिछले 24 घण्टे 39115 लोगों की जांच हुई है। 3882 जोखिम क्षेत्र है। वहीं 25321 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button