दिल्ली में कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले 7178 नए संक्रमित, 64 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7178 नए मामले सामने आए हैं जबकि 64 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6833 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 423831 हो गई है।

दिल्ली सरकार की शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 423831 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 7178 नए मामले भी शामिल हैं। प्रदेश में 64 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6833 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 6121 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। अब तक कुल 377276 मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं।

दिल्ली में 39722 अभी एक्टिव केस हैं। अब तक 4991587 लोगों की कोरोना जांच हुई है। वहीं पिछले 24 घण्टे 58860 लोगों की जांच हुई है। 3754 जोखिम क्षेत्र हैं। वहीं 23697 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button