शेयर बाजार पर कोरोना का ग्रहण, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले

मंगलवार को बढ़त के बाज बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 सेंसेक्स 36 अंक की गिरावट के साथ खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 29505 के अंको पर खुला, निफ्टी 8,584.10 के अंकों पर खुला। आपको बता दें कि मंगलवार को सेंसेक्स 29,468.49 वहीं निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला था। सुबह साढ़े नौ बजे तक सेंसेक्स 487.03 अंक केी गिरावट के बाद  28,981.46  अंकों पर था। निफ्टी  102.60 अंक की गिरावट के साथ 8,495.15  अंको पर  आ गया।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजारों में मंगलवार को गिवारट की वजह है। डाउ जोंस 1.84 फीसदी गिरकर  410.32 अंक नीचे 21,917.20 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक 74.05 अंक नीचे गिरकर 7,700.10 बंद हुआ था। एसएंडपी 42.06 अंक नीचे गिरकर 2,584.59 पर बंद हुए। हालांकि, फ्रांस के CAC 40 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 4,396.12 अंको पर बंद हुआ था। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट 19.74 अंको की तेजी के साथ 2,770.04 अंको पर बंद हुआ।

वहीं सोमवार को अमेरिकी बाजारों में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी तो घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को उछाल के साथ खुले थे। सेंसेक्स 1028.17 अंक की बढ़त के साथ 29,468.49 पर वहीं निफ्टी 8600 के करीब बंद हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button