बस्ती मे कांग्रेस 25 फरवरी को निकालेगी पदयात्रा, जानिए क्यों

बस्ती उत्तर प्रदेश में बस्ती जिला मुख्यालय पर कृषि कानूनों के विरोध में काग्रेंस 25 फरवरी को जय जवान,जय किसान अभियान के तहत तीन किमी की पदयात्रा निकालेगी।पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि काग्रेंस 25 फरवरी को जय जवान,जय किसान अभियान के तहत तीन किमी की शांतिपूर्ण पदयात्रा निकालेगी जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है।

ये भी पढ़ें-होशियारपुर में भाजपा नेता के वाहन पर हमला, जाने पूरा मामला

22 फरवरी तक जिले के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो पर चौपालो का आयोजन करके आम जनमानस को जोड़ा जायेगा।इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा तेजी से तैयारी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button