दक्षिण हरियाणा से कांग्रेस ने बुलाए 50 हजार लोग, रामलीला मैदान में बड़ी तैयारी

  • भारत बचाओ रैली के लिए कांग्रेस की मीटिग
  • गुरूग्राम के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की लगाई ड्यूटी
  • कल दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी कांग्रेस की भारत बचाओ रैली
  • साउथ हरियाणा के कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी तय
  • कैप्टन अजय सिहं यादव ने ली कांग्रेसियों की बैठक
  • साउथ हरियाणा से 50 हजार से ज्यादा लोग जायेगी रैली मे

 

कल (शनिवार ) कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा हैं | जिसमे देशभर के लोग हिस्सा लेगे | इसी कडी में गुरूग्राम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की रैली को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया हैं | इस मीटिग में गुरूग्राम की चारों विधानसभा के कांग्रेसी पदाधिकारियों की बैठक हुई | जिसमें दिल्ली की रैली को सफल बनाने के लिए काग्रेसियों को जिम्मेदारी दी गई | बैठक लेने पहुचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने जहां बीजेपी पर निशाना साधा | वही कहा कि साउथ हरियाणा से 50 हजार से ज्यादा लोग दिल्ली की रैली में पहुंचकर इस रैली को सफल बनाएंगे | कैप्टन ने कहा की आज भारत बर्बादी की कगार पर खडा हैं और भारत को बचाने के लिए इस रैली को सफल बनाने की जरूरत है | ताकि एक बार फिर आम आदमी के सपनों के लिए भारत तैयार हो सके |

Related Articles

Back to top button