रैली में शामिल होने पहुंचा कांग्रेस समर्थक हुआ घायल, प्रियंका को मिली जानकारी तो पहुंच गई अस्पताल, बोलीं- पार्टी आपके साथ है

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आधी रात को घायल हुए समर्थक से मुलाकात करने के लिए अस्पताल में पहुंच गई। जहां उन्होंने घायल समर्थक से मुलाकात की तो वही उसका हाल-चाल भी जाना।

राहुल गांधी का भाषण सुनने पहुंचा था समर्थक

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। जो की लगातार एक के बाद एक जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। सभाओं को संबोधित करते हुए सीधे-सीधे भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम कर रहे हैं और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। उनकी रैली में भारी संख्या में भीड़ भी शामिल होने के लिए पहुंच रही है। उनकी रैली में भीड़ से जुड़ा एक मामला सामने आया है। इस मामले में उनका एक समर्थक घायल हो गया है। मामले को लेकर बताया गया कि रायबरेली के लालगंज में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राहुल गांधी एकदम सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हुए। जनसभा में भारी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। इसमें छतौना थाना इलाके के सरेनी के रहने वाले जालिपा नाई भी राहुल गांधी का भाषण सुनने पहुंचे थे। लेकिन भाषण सुनने के बाद घर लौटते समय वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा।

समर्थक की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची प्रियंका

राहुल गांधी की जनसभा के बाद एक समर्थक घर वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। जब इस मामले की जानकारी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को हुई तो वह आधी रात को ही घायल समर्थक जालिपा से मुलाकात करने के लिए अस्पताल में पहुंच गई। जहां उन्होंने घायल समर्थक से मुलाकात की उनका हाल-चाल भी जाना। उनके अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ में हड़कंप मच गया। उन्होंने परिवार के लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। आप कभी भी किसी भी मोड़ पर हो आपका साथ कांग्रेस पार्टी देगी। इस मामले में उन्होंने डॉक्टर से बातचीत की और कहा अच्छे तरीके से इनका इलाज किया जाए। प्रियंका गांधी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अस्पताल में जाकर घायल समर्थक का हाल-चाल जानती हुई दिखाई दी है।

Related Articles

Back to top button