कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कार्यकर्ता को मनाने पहुंचे , जानेें पूरा मामला

आगरा में दो महीने की कवायद के बाद राघवेंद्र सिंह मीनू को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी में पैदा हुई रार को खत्म करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गुरुवार को रूठों को मनाने पहुंचे।

उन्होंने नहटौली में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और इसके बाद जिलाध्यक्ष के पुतले फूंकने वाले चंद्रमोहन पाराशर से मुलाकात की।

कांग्रेस में पांच लाख रुपये की रिश्वत का वीडियो वायरल होने के बाद हटाई गईं जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने राघवेंद्र को जिले के कमान सौंपे जाने पर कड़ा एतराज जताया था।

वह दिल्ली में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने भी पहुंची थीं। इसके बाद लखनऊ में आत्मदाह का एलान किया था। इसी तरह डिफेंस एस्टेट के पार्टी कार्यकर्ता चंद्रमोहन पाराशर ने भी इस नियुक्ति का विरोध किया था। जिलाध्यक्ष के पुतले जलाए थे।

गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू दोपहर को पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के घर नहटौली पहुंचे।

उनके साथ जिला प्रभारी योगेश तालान भी मौजूद रहे। यहां तकरीबन एक घंटे तक रहे। उन्होंने कहा कि मनोज पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई हैं और उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button