मप्र उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, एनपी पटेल हुए बीजेपी में शामिल

भोपाल। जैसे-जैसे उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस में टूट की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता एनपी पटेल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और कुशवाहा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एनपी पटेल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समारोह में प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, डॉ. सुखदेव मिश्रा सहित कुशवाहा समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह में मुख्यमंत्री चौहान ने पटेल को भारतीय जनता पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पार्टी में एन.पी.पटेल का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button