कांग्रेस ने जारी की प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट, जानिए किसको कहां से मिली टिकट

कांग्रेस की इस लिस्‍ट में 41 नाम हैं, जिसमें 16 महिलाएं शामिल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। वही इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी अपनी दूसरी लिस्ट जारी की हैं।  है। इस लिस्‍ट में महिलाओं को प्राथमिका दी गयी है। कांग्रेस की इस लिस्‍ट में 41 नाम हैं, जिसमें 16 महिलाएं शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी 125 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी की थी। पहली लिस्‍ट में 50 महिलाओं को जगह दी थी।

देखें लिस्ट किसे कहा मिली जगह

बता दे कि कांग्रेस ने सहारनपुर नगर से सुखविंदर कौर, गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से संगीता त्‍यागी, अलीगढ़ की खैर सीट से मोनिका सूर्यवंशी और इगलास से प्रीति डांगर समेत 16 महिलाओं को मैदान में उतारा है. इसके अलावा कांग्रेस की इस लिस्‍ट में कैराना से हाजी अखलाक, मुजफ्फरनगर से सुबोध शर्मा, मेरठ से रंजन शर्मा, बागपत से अनिल देव त्‍यगी, बुलंदशहर से सुशील चौधरी, आगरा कैंट से सिकंदर बाल्‍मीक और फतेहपुर सीकरी से हेमंत चाहर के नाम शामिल हैं।

Uttar Pradesh Elections, Uttar Pradesh Assembly Elections, Congress, Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi, कांग्रेस, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी

Uttar Pradesh Elections, Uttar Pradesh Assembly Elections, Congress, Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi, कांग्रेस, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी

बुलंदशहर की सभी विधानसभा सीट

कांग्रेस ने नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले प्रत्याशियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। इसके साथ सभी सात सीटों पर प्रत्‍याशियों का ऐलान हो गया है। स्याना से पूनम पंडित, सिकंदराबाद से सलीम अख्‍तर, डिबाई से सुनीता शर्मा, शिकारपुर से जियाउर्रहमान खुर्जा से टूक्कीमल खटीक, अनूपशहर से गजेंद्र चौधरी और बुलंदशहर सदर सीट सुशील चौधरी को उतारा गया है।

शामली 

कांग्रेस ने शामली जनपद की तीनों विधानसभाओं पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कैराना विधानसभा सीट से हाजी अखलाक, थानाभवन से सत्या संयम सैनी और शामली से अयूब जंग को प्रत्‍याशी बनाया है। इस बार उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में मतदान 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होगा। वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

 

Related Articles

Back to top button