पुलिस कमिश्नर दफ्तर में निहंगों से बचकर भागा कांग्रेसी नेता:लुधियाना में मंड और निहंगों में गाली-गलौज,

जान बचाकर भागते समय गिरने से उतरी पगड़ी

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर दफ्तर में मुलाजिम के पीछे गिरे हुए गुरसिमरन सिंह मंड।

पंजाब के लुधियाना में पुलिस कमिश्नर दफ्तर में अपने काम के सिलसिले में पहुंचे कांग्रेसी नेता सिमरजीत सिंह मंड और निहंगों का आमना-सामना हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई तो निहंग पीटने के लिए मंड की तरफ लपके। इस दौरान जान बचाकर भागते समय मंड नीचे गिर पड़े और उनकी पगड़ी उतर गई। इसमें उनके घुटने पर चोट आई। इस घटना के बाद पुलिसवालों ने मंड को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया और उसे पुलिस कमिश्नर दफ्तर ले गए। पुलिस अफसरों ने निहंग जत्थेबंदियों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।

गुरु नानकदेव के माता-पिता के बारे में सोशल मीडिया पर अपशब्द बोलने से जुड़ा एक मामला लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 में दर्ज है। इसी केस में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निहंग गुरुवार को लुधियाना के पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर इकट्‌ठा हुए। कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड और उनके साथ शिवसेना पंजाब के अमित अरोड़ा भी किसी काम के सिलसिले में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में किसी से मिलकर बाहर निकले। पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर निहंगों और मंड का आमना सामना हो गया। दोनों पक्षों ने पहले एक-दूसरे को गालियां दीं और फिर निहंगों ने मंड और अमित अरोड़ा को घेर लिया। मंड किसी तरह निकलकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर की तरफ भागे तो निहंग उसके पीछे दौड़े। भागते समय मंड गिर पड़े और उनकी दस्तार उतर गई। हालांकि वह तुरंत ही खड़े होकर दस्तार संभालते हुए पुलिस कमिश्नर दफ्तर के अंदर भाग गए।

निहंगों का आरोप-मंड ने अपशब्द बोले
निहंगों ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने उन्हें देखकर अपशब्द बोले। मंड अकसर उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करता है। उसकी गलत शब्दावली के कारण ही विवाद हुआ।

मेरे प्लाट पर कब्जा, उसी के लिए सीपी से मिलने गया था : मंड

कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने कहा कि लुधियाना में उनके प्लाट पर किसी ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने शिकायत भी दी मगर सुनवाई नहीं हो रही। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के समक्ष धरना देने पहुंचे थे और जब पुलिस कमिश्नर सिंह मिलकर दफ्तर से बाहर निकल रहे थे तो निहंगों ने उन पर हमले का प्रयास किया।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button