न्यायपालिका पर दबाव बना रही कांग्रेस – किरेन रिजिजू

नई दिल्ली। इधर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कांग्रेस पर अदालत को घेरने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस न्यायपालिका पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सूरत के सेशन कोर्ट में जाने के समय उनके साथ पार्टी के कई नेताओं के जाने की योजना पर सवाल खड़े किये। रिजिजू ने कहा कि ‘मेरा सीधा सवाल है कि इतने नेताओं के सूरत जाने का क्या मतलब? उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह से न्यायपालिका पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश क्यों कर रही है?
न्यायिक मामलों से निपटने के तरीके होते हैं, लेकिन क्या यह तरीका है?’ उन्होंने सवाल किया कि क्या पहले ऐसा कोई मामला देखने में आया है, जब कोई पार्टी अदालत का घेराव करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राहुल गांधी के लिए यह नौटंकी कर रही है, क्योंकि वह एक परिवार और एक व्यक्ति को देश और उसके कानूनों से ऊपर मानती है। हालांकि इसका जवाब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के सवाल का जवाब दिया और कहा कि जो भी नेता सूरत गए हैं, उन्हें किसी ने बुलाया नहीं, वे खुद अपनी मर्जी से गए हैं।

Related Articles

Back to top button