दिल्ली में चल रही ठंडी हवाएं, बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान बढ़ा

नई दिल्ली: राजधानी में न्यूनतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का असर बरकरार है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा।
वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं शोध सिस्टम के मुताबिक महानगर में वायु गुणवत्ता माप 380 दर्ज किया , जो बहुत खराब स्तर की श्रेणी में है।

ये भी पढ़े-अजमेर जिले में नाकाबंदी एवं निगरानी बढ़ाई,सुरक्षा के कड़े इंतजान, जानें क्यों

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पुरवाई हवा चल रही है, जो बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के मुकाबले कम सर्द होती हैं। इस बीच, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 380 दर्ज किया गया। रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 347 था। शनिवार को यह 407, शुक्रवार को 460, बृहस्पतिवार को 429 और बुधवार को 354 था।

Related Articles

Back to top button