सीएम योगी बोले- कोरोना खत्म होने के बाद हर गांव के लोगों को कराएंगे अयोध्या में भगवान राम के दर्शन….

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (शुक्रवार) को चित्रकूट स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर पहुंचे थे।यहां उन्होंने हवन और गौ-पूजा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकि आश्रम में अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ किया। आश्रम में पूजा-अर्चना के बाद सीएम योगी ने पर्यटन से संबंधित कई कार्यों का शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड—19 महामारी खत्म होने के बाद वह हर गांव के लोगों को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराने की व्यवस्था करवाएंगे।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार को चित्रकूट जिले के लालापुर गांव स्थित वाल्मीकि आश्रम आये मुख्यमंत्री ने कहा कि, “अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण चल रहा है, यदि कोरोना न होता तो वह हर गांव से व्यक्तियों को अयोध्या भेजने की व्यवस्था करते।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘महामारी समाप्त होने पर प्रशाद भेजा जाएगा और भगवान राम के दर्शन भी करवाये जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘मैं यहां आज रामायण पाठ का शुभारंभ करने आया हूं और जल्द ही घर-घर में पानी का शुभारंभ करने भी आऊंगा।”

Related Articles

Back to top button