बिहार में सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- कांग्रेस और RJD के अंदर घुस गई औरंगजेब की आत्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद अब बिहार का रुख करने निकल गए हैं। उन्होंने छपरा में एक जनसभा को संबोधित किया जहां अपनी सरकार की जमकर तारीफ की तो वहीं विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साधा।

कांग्रेस और राजद में घुस गई औरंगजेब की आत्मा 

देश में चार चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है और अब 5वें चरण के लिए 20 मई को मतदान होना है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी एक के बाद एक जनसभाओं को संबोधित करने में जुटी हुई है। इन जनसभाओं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जुटे हुए हैं। उन्होंने बिहार के छपरा में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर निशाना साधने का काम किया।उन्होंने कहा कि आपके पूर्वजों की दी हुई जमीन की आधी प्रॉपर्टी कांग्रेस और राजद वाले कब्जा करेंगे। इनमें औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। ये जाजिया कर लगाना चाहते हैं।इसे अगर बचना है तो बीजेपी को अपना वोट देना होगा।

अबकी बार 400 पार फिर से मोदी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस और राजद वाले लोग जाति और धर्म के नाम पर आपस में लड़ने का काम करते रहते हैं। यह लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। लोगों को परेशान करने का काम करते हैं।मैं भगवान श्री राम की धरती से आपके बीच में आया हूं। मैं आपसे यही अपील करने आया हूं कि आप लोग अपना कीमती वोट भारतीय जनता पार्टी के और गठबंधन के प्रत्याशी को दें। क्योंकि हमारी सरकार में अभी तक किसी भी तरीके के बम धमाके नहीं हुए हैं। हमारी सरकार में सभी को साथ में लेकर चलने का काम किया गया है। हमारी सरकार में सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया गया है। मुझे मालूम है कि आप लोग अपना कीमती वोट देकर फिर से मोदी सरकार बनाएंगे और अबकी बार 400 के पार हमारी सीटें पहुंचेंगी।

Related Articles

Back to top button