Uttarakhand Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार को लेकर क्या बोले CM पुष्कर सिंह धामी

News Nasha

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh D की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये बयान दिया है। दरअसल, ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब सरकार बनने के पांच महीने पूरे हो रहे हैं।

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इंतजार करते रहिए सब अच्छा होगा। टीम खेल रही है, तो अच्छे ही परिणाम देगी। अभी आगे देखा जाएगा कि कैबिनेट विस्तार में क्या करना है, मौजूदा टीम अच्छा काम कर रही है। समय आने पर मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा। हमारे यहां सब प्रक्रिया के तहत होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारा अभी जोर केवल पारदर्शिता से काम करने और भ्रष्टाचार मुक्त काम होने पर है। हमारा फोक्स है कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाया जाए। इसी दिशा में हमलोग रोड़ मैप बना रहे हैं और उसी दिशा में हमलोग काम कर रहे हैं।

भ्रष्टचार और रोजगार पर सीएम धामी ने कही ये बात:

सीएम ने कहा कि हम हर क्षेत्र में रोड़ मैप बना रहे हैं। पर्यटन का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या कृषि का क्षेत्र हो हर जगह रोड़ मैप तैयार हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में हमने अपनी नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया है। हम तमाम विभागों में काम कर रहे हैं। हम देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल होना चाहते हैं, इसके लिए योजना बन रही है।

उन्होंने कहा कि यहां पर उद्योगीकरण हो और रोजगार धंधे आएं,  इसी पर हमारा फोकस है। हमारी कोशिश है कि पलायन को रोका जाए। भ्रष्टाचार पर उन्होंने कहा कि हमलोग सख्ती से उसपर काम कर रहे हैं। जितने भी लोग अबतक सामने आए हैं, उनकी गिरफ्तारी हो गई है। जिनकी नहीं हुई है, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगा।

 

 

Related Articles

Back to top button