प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में लगेगा दुनिया का दूसरा स्मॉग टावर, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा…

नई दिल्ली : वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने 20 करोड़ की लागत से बना कनॉट प्लेस में स्मॉग टावर लगवाएगी । यह टावर ऊपर से प्रदूषित हवा लेगा और साफ कर नीचे फेंक देगा, ताकि लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके। आने वाले 10 महीने के अंदर यह दिल्ली में बनकर तैयार हो जाएगा।

फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है और अगर सफल हुआ तो फिर इस तरह के कई स्मॉग टावर दिल्ली के अंदर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस आशय के निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑनलाइन प्रेस वार्ता में बताया कि यह स्मॉग टावर दुनिया का दूसरा स्मॉग टावर होगा। पहला स्मॉग टावर चीन में लगा था और दूसरा यहां पर लग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में दो स्मॉग टॉवर लग रहे हैं। एक केंद्र सरकार लगा रही है और एक दिल्ली सरकार लगाने जा रही है।

Related Articles

Back to top button