राजस्थान में सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

राजस्थान में सियासी घमासान अब भी जारी है। यह सियासी घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को एक के बाद एक नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लिखी गई इस चिट्ठी के जरिए उन्होंने कहा है कि चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है।

अशोक गहलोत ने लिखा है कि सरकार गिराने में भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल हैं। इस साजिश में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का हाथ है। हमारी पार्टी के अति महत्वकांक्षी नेता भी इसमें शामिल हैं। सीएम ने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए सरकार गिराने की कोशिश हो रही है।

बता दें कि सीएम अशोक गहलोत की ओर से ये पत्र 19 जुलाई को लिखा गया था, जो अभी सामने आया है। गहलोत ने मध्य प्रदेश सरकार गिराने का भी जिक्र पत्र में किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कमलनाथ सरकार भी बीजेपी की साजिश की वजह से गिरी थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना संकट के बीच हमारी प्राथमिकता जनता की मदद करना हैं, लेकिन राज्य में चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश चल रही है, लेकिन हमारी सरकार सुशासन देते हुए अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

Related Articles

Back to top button