पेशाब मामले का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पर लगेगा एनएसए !

BJP के पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने युवक पर नशे की हालत में किया पेशाब,

कलयुग काल में अगर कलयुगी घटनाएं न हो तो यह कलयुग कैसे कहलाएगा, ऐसे देश के कई भ्रष्ट और शर्मनाक लोगों का मानना है। देश में आए दिन शर्मनाक घटनाओं का सिलसिला जारी है, ऐसे ही एक घटना मध्य प्रदेश से आ रही है।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, किसी व्यक्ति पर अपने शरीर का मैला गिरने से बड़ी दूरबर्ता और क्या हो सकती है, वायरल वीडियो में सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को एक आदिवासी मजदूर (जो की मानसिक रूप से पीड़ित है) के ऊपर पेशाब करते हुए देखा जा रहा है। भाजपा नेता ने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया है। वीडियो को करीब 9 दिन पुराना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है की सीधी जिले के कुबेरी बाज़ार में मानसिक रूप से पीड़ित आदिवासी बैठा हुआ था, तभी प्रवेश शुक्ला ने उस पर पेशाब कर दिया। प्रवेश शुक्ला इस समय भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

घटना के बाद से सियासत एकदम गरम है, कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को आड़े हाथों ले लिया है। पेशाब करने के शर्मनाक कृत्य पर मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष और आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा के लोग कितना भी आदिवासियों के प्रति अपने आपको हितैषी बताएं लेकिन यह आदिवासी विरोधी हैं, मनुवादी हैं। यह लगातार आदिवासियों पर अत्याचार करते हैं इसलिए मध्य प्रदेश आदिवासी उत्पीड़न में नंबर वन है। आगे उन्होंने कहा, शिवराज जी आदिवासियों को चप्पल पहनाने, हेलीकॉप्टर में घुमाने से कुछ नहीं होगा, अपनी सोच बदलिए।

Related Articles

Back to top button