2022 विधानसधा चुनाव से पहले बीजेपी खेमे में सफाई शुरु, किया ये बड़ा ऐलान

साफ छवि वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

लखनऊ: सोमवार को दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी की हुई बैठक में पांडा ने कहा कि चुनावी टिकट के इच्छुक लोगों को नेताओं की के आगे- पीछे धूमना  बंद कर देना चाहिए और लोगों के बीच जाकर काम करना चाहिए। पांडा ने कहा कि टिकट सिर्फ साफ छवि वाले नेताओं को मिलेगा और इस दौरान उनकी जीत की ताकत पर भी ध्यान में दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं से चुनाव में पार्टी की जीत का आह्वान

पांडा ने कहा कि जनसंघ के समय से ही दिल्ली भगवा पार्टी का गढ़ रही है और उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है और अगर हम ऐसा कर सकते हैं तो कोई भी ताकत हमें न केवल आगामी निगम चुनावों बल्कि विधानसभा चुनावों में भी हरा नहीं सकती। पांडा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सकारात्मक सोच और निश्चित योजना के साथ चुनाव की तैयारी करने पर जोर दिया।

प्रतिद्वंद्वियों के कुकर्मों और गलतियों को उजागर

उन्होंने कहा कि हमें न केवल अपने प्रतिद्वंद्वियों के कुकर्मों और गलतियों को उजागर करना है, बल्कि साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि नरेंद्र मोदी सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों और नीतियों के बारे में संदेश कोने-कोने तक पहुंचे। अगर हमारे नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं तो हमें कोई नहीं हरा सकता। गौरतलब है कि 272 वार्ड वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब बस कुछ माह शेष बचे हैं। ऐसे में अपनी छवि सुधारने के लिए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर भाजपा अपने सभी पार्षदों को कड़ा संदेश देना चाहती है। भाजपा ने 2017 के पिछले चुनावों में 181 वार्डों में जीत हासिल की थी।

 

Related Articles

Back to top button