बाढ़ के बाद चीन पर साइक्लोन का खतरा:झेजियांग प्रांत से आज टकराएगा इन-फा तूफान;

चीन में इस साल पांच तूफान आ चुके हैं। इन-फा छठा तूफान है। फोटो शंघाई के यंगशन पोर्ट का है।

चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग में रविवार को इन-फा (In-Fa) तूफान आने वाला है। इसके चलते यहां भारी बारिश की आंशका है। तूफान आने से पहले चीन ने झेजियांग में लेवल-1 इमरजेंसी रिस्पॉन्स लागू कर दिया है। ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है और पोर्ट खाली करा दिए गए हैं।

चीन का हेनान प्रांत पहले से ही भारी बारिश के चलते बाढ़ में डूबा हुआ है। यहां 1000 साल की सबसे खतरनाक बारिश हुई है। इसमें अब तक 33 लोगों की जान गई है और 8 लोग लापता हैं। बाढ़ के चलते एक लाख 60 हजार लोगों को विस्थापित किया गया है। इसलिए तूफान से बचने के लिए चीन पूरी तैयारी कर रहा है।

हेनान प्रांत भारी बारिश के बाद बाढ़ में डूबा हुआ है।

साल का छठा तूफान है इन-फा
चीन में इस साल पांच तूफान आ चुके हैं। शनिवार सुबह 11 बजे छठे तूफान इन-फा की लोकेशन झेजियांग से 395 किमी दक्षिण-पूर्व की मिली। तूफान में हवा की गति 144 किमी प्रति घंटा मापी गई। झेजियांग के मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के 15 किमी प्रति घंटा की गति से आगे बढ़ने की आशंका है। यह रविवार दोपहर या रात तक झेजियांग के पूर्वी या उत्तरपूर्वी तटीय इलाकों में आकर रुकेगा।

यह तूफान रविवार दोपहर या रात तक झेजियांग के तटीय इलाकों में आकर रुकेगा।

बाढ़ रोकने की तैयारी जारी
झेजियांग में बाढ़ रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं। अगर फिर भी बाढ़ के हालात बनते हैं तो स्कूल, बाजार, उद्योग और ट्रैफिक को तुरंत बंद करा दिया जाएगा। झेजियांग के पास शंघाई के यंगशन पोर्ट से सैंकड़ों नावों और जहाजों को हटा लिया गया है। यांग्जी नदी के आसपास जहां तूफान का असर पड़ सकता है, वहां शनिवार से गुरुवार तक ट्रेनों को रोक दिया गया है।

Related Articles

Back to top button