मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 49 वां जन्मदिन आज, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने फोन पर दी बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन (CM Yogi Birthday Today) है। भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें बधाई देकर दीर्घायु की कामना की है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर बात की जबकि अन्य नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट की लिखा है- उत्तर प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उ. प्र. उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

उत्तर प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और लोकप्रिय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उ. प्र. उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा कि, ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्‍यक्तित्‍व के धनी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश को प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध, यशस्वी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुखी विकास की गति बनी रहे और आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करती हूँ।

Related Articles

Back to top button