मुख्यमंत्री ने हलहारिणी अमावस्या पर किसानों को दी बधाई

भोपाल,देश में आज (शुक्रवार को) हलहारिणी अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। हमारे धर्मग्रंथों में इस अमावस्या पर स्नान, दान, श्राद्ध व व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। किसानों के लिए यह शुभ दिन है और वे इस दिन हल की पूजा कर फसल बुआई करते हैं। हलहारिणी अमावस्या पर पौधा लगाने से विशेष पुण्य मिलता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों, खासकर किसानों को बधाई दी है, साथ ही पौधरोपण करने की अपील भी की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि हलहारिणी अमावस्या की आप सभी और विशेषरूप से किसान बंधुओं को हार्दिक बधाई! भगवान विष्णु से यही प्रार्थना कि सदैव आपके परिवार एवं खेतों पर उनकी कृपा की अमृत वर्षा होती रहे, आपके घर धन-धान्य से भरे रहें। यह आग्रह भी कि इस शुभ दिन पर परंपरानुसार पौधरोपण कर पुण्य के भागी बनिये।

Related Articles

Back to top button