मॉलिक्यूल्स बनाने वाले टूल के लिए बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को मिला केमिस्ट्री का नोबेल

रसायन के नोबेल का ऐलान:

जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को 2021 का केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार मिला है। एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस पर रिसर्च के लिए इन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने मॉलिक्यूल्स बनाने वाले टूल का निर्माण किया है।

इससे पहले 2020 में इमैनुएल चारपेंटियर और जेनिफर डोडना को केमिस्ट्री का नोबेल दिया गया था। इन्होंने जिमोम एडिटिंग मेथड डेवलप की थी। 1901 से 2021 तक अब तक 113 बार 188 लोगों को केमेस्ट्री का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। फ्रेडरिक सैंगर अकेले व्यक्ति हैं, जिन्हें अब तक दो बार केमिस्ट्री का नोबल मिल चुका है।

फार्मास्युटिकल रिसर्च में दिया बड़ा योगदान
दोनों ही वैज्ञानिकों ने मॉलिक्यूलर कंस्ट्रक्शन के लिए सटीक और नया उपकरण विकसित किया है। इसका फार्मास्युटिकल रिसर्च पर गहरा प्रभाव है। 2000 में बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन ने तीसरे प्रकार के कैटालिसस का विकास किया है। इसे असंयमित ऑर्गेनकैटालिसस कहा जाता है, जो छोटे कार्बनिक अणुओं पर बना होता है। दोनों ही रिसर्चर्स लंबे समय से मानते थे कि सिद्धांत रूप में दो प्रकार के उत्प्रेरक ही उपलब्ध थे। इसमें एक धातु और दूसरा एंजाइम था।

इन वैज्ञानिकों को मिला फिजिक्स का नोबेल
भौतिकी में नोबेल प्राइज 3 वैज्ञानिकों को मिला था। इनका नाम स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसिक है। इसमें स्यूकुरो मानेबे और क्लॉस हैसलमैन ने पृथ्वी में जलवायु का फिजिकल मॉडल तैयार किया। इससे तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन पर नजर रखी जा सकती है। वहीं, जियोर्जियो पेरिसिक ने अणुओं से ग्रहों तक फिजिकल सिस्टम में होने वाले बदलाव को दिखाया।

पहले चिकित्सा के नोबेल का ऐलान हुआ
अमेरिका के डेविड जूलियस और आर्डम पाटापोशियन को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार तापमान और स्पर्श को महसूस करने वाले रिसेप्टर्स की खोज के लिए मिला।

आर्डम पाटापोशियन स्क्रिप्स रिसर्च, कैलिफोर्निया में प्रोफेसर हैं। इससे पहले वह कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सैन फ्रांसिस्को और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रिसर्च कर चुके हैं। डेविड जूलियस का जन्‍म साल 1955 में अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर में हुआ, उन्‍होंने 1984 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले से PhD की डिग्री हासिल की है।

इस हफ्ते दिए जाएंगे दूसरे नोबेल प्राइज
7 अक्टूबर- साहित्य का नोबेल
8 अक्टूबर- नोबेल शांति पुरस्कार
11 अक्टूबर- अर्थशास्त्र का नोबेल

100 साल से भी पुराना है नोबेल
1901 से दिए जा रहे इस पुरस्कार को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज देती है। इसमें करीब 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन, यानी 8.5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है। डायनामाइट के आविष्कारक और बिजनेसमैन अल्फ्रेड नोबेल ने इस पुरस्कार की शुरुआत थी।

अल्फ्रेड ने विज्ञान, साहित्य और शांति में उपलब्धियों के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को बनाया। पुरस्कार की राशि अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी गई वसीयत से आती है। 1969 में पहली बार अर्थशास्त्र का नोबेल दिया गया था।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button