चंद्रयान-3 Live: ‘भारत ने चंद्रमा पर सैर की’, ISRO ने किया ट्वीट, जानें क्या है ख़ास।

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथ चंद्रमा की सतह पर उतरा प्रज्ञान रोवर लैंडर ‘विक्रम’ से अलग हो गया है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो के लिए यह मिशन की एक और बड़ी कामयाबी है। बताया जा रहा है।

विक्रम से अलग होने के बाद प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है। एक ट्वीट में भी इसरो ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रज्ञान रोवर अब विक्रम लैंडर से बाहर आ चुका है।चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग करने के दौरान काफी धूल उड़ने लगी।चांद पर गुरुत्वाकर्ष्ण पृथ्वी की तुलना में काफी कम है। जिसकी वजह से पृथ्वी की तरह वहां जल्दी धूल नीचे नहीं बैठती है। इसलिए ISRO के वैज्ञानिकों ने पहले धूल के बैठने का इंतजार किया और जब धूल पूरी तरह बैठ गया तब फिर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकालकर चंद्रमा की सतह पर नीचे उतारा।

रोवर प्रज्ञान बाहर निकलते ही चांद पर अशोक स्तंभ एवं इसरो के निशान छोड़ दिए हैं. अब इसके बाद मिशन की अगली कार्रवाई शुरू होगी. जिसके तहत विक्रम एवं प्रज्ञान मिलकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर घुमकर उसके वातावरण एवं वहां धरातल का व्योरा लेंगे।

रोवर प्रज्ञान जैसे-जैसे अपने कदम आगे बढ़ा रहा है, वैसे-वैसे वह चांद की सतह पर अशोक स्तंभ एवं इसरो के निशान छोड़ते जा रहा है। रोवर प्रज्ञान के एक पहिये पर इसरो एवं दूसरे पहिये पर अशोक स्तंभ के निशान बने हैं

ISRO ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह 8.31 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये सारी जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button