सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: गूगल-फेसबुक को भी भेजी रिक्वेस्ट

CBI ने पुरानी चैट्स-डेटा की रिकवरी के लिए अमेरिका से मदद मांगी,

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक साल बाद भी इस मामले में CBI की जांच जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBI ने एक्टर के ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स से डिलीट किए जा चुके डेटा को वापस पाने के लिए अमेरिका से मदद मांगी है। डेटा रिकवरी के लिए गूगल और फेसबुक को भी रिक्वेस्ट भेजी गई है।

भारत और अमेरिका दोनों देशो के बीच म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी यानी MLAT है। इसके तहत दोनों देश एक-दूसरे से घरेलू मामलों की जांच में जानकारी मांग सकते हैं। CBI इस डेटा से यह जांच करना चाहती है कि क्या कभी ऐसा कुछ हुआ था जिसका सुशांत की मौत से कोई नाता हो।

मौत की वजह आज भी सस्पेंस
इस केस में जांच मुंबई पुलिस ने शुरू की थी, जो अभी CBI के हाथ में है, लेकिन सुशांत सिंह की मौत की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर आज भी सुशांत के फैंस उनकी मौत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इस मामले में फैंस कई बार उनकी हत्या की साजिश का अंदेशा जता चुके हैं। बता दें कि दिशा सालियान की आत्महत्या को भी सुशांत केस से जोड़ा जा चुका है।

फैंस के दबाव में शुरू हुई थी CBI जांच
पिछले साल 14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट पर संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया था। हालांकि परिवार और फैंस का दबाव बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस की जांच बिहार पुलिस और उसके बाद CBI को सौंपी गई।

पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कराया था केस
मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सुशांत के घर से डिप्रेशन की दवाइयां भी मिली थीं, इसी के आधार पर मुंबई पुलिस ने सुशांत की आत्महत्या की वजह डिप्रेशन को बताया था। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज कराया था और मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button