मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा पशु तस्कर

उत्तर प्रदेश – जनपद कुशीनगर पुलिस ने पशु तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तरया सुजान बार्डर पर पशुओं से भरा कंटेनर जो बिहार जा रहा था को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कंटेनर पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर को पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने 14 पशुओं को बरामद किया है।
ये घटना तब हुई जब पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा था इसी बीच एक कंटेनर आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया। कंटेनर किनारे खड़ी कर उसमें बैठे सभी लोग भागने लगे। भागने के दौरान बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में इधर से भी फायरिंग शुरु कर दी। इस फायरिंग में गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह गिर गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Related Articles

Back to top button