बड़ी खबर : करोना संक्रमित CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

 

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को रविवार की शाम दून अस्पताल में भर्ती किया गया है।डॉक्टरों ने उन्हें एक रात अस्पताल में रहने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रविवार की शाम मुख्यमंत्री अपना टेस्ट कराने के लिए दून अस्पताल आए थे। डाक्टरों ने पाया कि उन्हें बुखार चढ़-उतर रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें एक रात अस्पताल में रहने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की है।

 

Related Articles

Back to top button