दुबई में देखने को मिली ”किंग खान” के बर्थडे की धूम, शाहरुख के नाम से रोशन हुआ बुर्ज खलीफा

मुंबई. बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान 2 नवंबर को पूरे 56 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके फैंस में काफी उत्साह देखने को मिला। मन्नत के बाहर पूरा दिन फैंस का हुजूम उमड़ा रहा, साथ ही सोशल मीडिया पर भी पूरे दिन शाह रुख को बधाईयों का तांता लगा रहा। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी किंग खान के बर्थडे की धूम देखने को मिली। हर बार की तरह इस बार भी एक्टर के बर्थडे पर दुबई का बुर्ज खलीफा रौशनी से जगमगा उठा, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहरुख के बर्थडे पर किस तरह बुर्ज खलीफा को दुल्हन की तरह सजाया गया। बुर्ज खलीफा पूरी तरह रौशनी से जगमगाता हुआ दिख रहा है। फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने बुर्ज खलीफा की तीन तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। एक तस्वीर में शाह रुख का नाम बुर्ज खलीफा पर लिखा नज़र आ रहा है, दूसरी में शाहरुख की तस्वीर नजर आ रही है। वहीं, तीसरी तस्वीर में बुर्ज खलीफा पर हैप्पी बर्थडे शाहरुख ख़ान लिखा नजर आ रहा है। किंग खान के लिए फिर से ये सम्मान देखकर फैंस बेहद खुश हो रहे हैं।

बता दें, इससे कुछ दिनों पहले शाहरुख खान काफी चर्चा में रहे हैं। ड्रग्स मामले में बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर शाहरुख और गौरी खान काफी परेशान थे। वहीं 30 अक्टूबर को बेटे के जेल से रिहा होने के बाद कपल ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button