अमेरिका: बर्थ-डे पार्टी में चलीं गोलियाँ, 4 की मौत

अमेरिका के अलबामा में एक बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है। पार्टी में आए लोग डांस प्लोर पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक हमलावर ने फायरिंग कर दी। गोलियों के साथ ही जश्न का माहौल मातम में बदल गया। डांस फ्लोर पर खून से लथपथ लोग गिर पड़े इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हुए हैं।मारे गए लोगों में एक फिलस्टावियस डाउडेल था। वह हाई स्कूल लेवल का फुटबॉल खिलाड़ी था। उसने अपनी बहन के जन्मदिन पर पार्टी दी थी। पार्टी के डीजे कीनन कूपर ने बताया कि उसने गोलीबारी से पहले कोई लड़ाई या गड़बड़ी नहीं देखी थी। बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह देखकर बहुत दुख हुआ।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति बाइडेन ने शूटिंग के बारे में जानकारी ली है। और कहा कि राष्ट्रपति स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। अपने बयान में राष्ट्रपति ने कहा, “हमारे देश को क्या हो गया है। बच्चे बिना किसी डर के जन्मदिन की पार्टी में शामिल नहीं हो सकते हैं। माता-पिता को हर बार चिंता करनी पड़ती है कि उनके बच्चे स्कूल, मूवी थियेटर या पार्क में जाते हैं। अमेरिका में बच्चों की सबसे अधिक हत्याएं गोलीबारी में हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button